भारत में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं

कर्मचारी चयन आयोग का कार्य भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों, संबद्ध और अधीनस्‍थ कार्यालयों और सीएजी एवं महालेखाकारों के कार्यालयों में गैर तकनीकीय समूह 'ग' और 'ख' के अराजपत्रित पदों में भर्ती करना है।

कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) का कार्य भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों, संबद्ध और अधीनस्‍थ कार्यालयों और सीएजी एवं महालेखाकारों के कार्यालयों में गैर तकनीकीय समूह 'ग' और 'ख' के अराजपत्रित पदों में भर्ती करना है। आयोग नीतियां तैयार करने, के लिए उत्तरदायी है जिसमें परीक्षाओं की एवं अन्‍य प्रक्रियाओं की योजना बनाना शामिल है ताकि परीक्षाओं और चयन परीक्षणों को सुव्‍यवस्थित रूप से चलाया जा सके। इसे पहले "अधीनस्‍थ सेवा आयोग" (Subordinate Services Commission) कहते थे। इसका पुन: नामकरण 1977 में 'कर्मचारी चयन आयोग' के रूप में हुआ।

एसएससी (संयुक्त स्नातक स्तरीय) परीक्षा प्रक्रिया चार चरणों में होती है। टीयर I और टीयर II में कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा ली जाती है, जिसमे वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूंछे जाते हैं जबकि टीयर III जिसमे पहले व्यक्तित्व परीक्षा(साक्षात्कार) होती थी वहीं अब (1 जनवरी 2016 से) साक्षात्कार के स्थान पर पेन एवम् पेपर आधारित वर्णात्मक प्रश्न पूंछे जाते हैं। टीयर IV अर्थात चौथे चरण में कौशल परीक्षा/ कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा (जहां लागू हो)/और दस्तावेजों के सत्यापन होता है। इसके बाद आयोग द्वारा प्रत्येक श्रेणी के पद के लिए अखिल भारतीय मेधा सूची जारी किया जाता है जिसमें उन उम्मीदवारों के नाम होते हैं जो वर्णनात्मक/ऑनलाइन परीक्षा सफल हुए हो।

कर्मचारी चयन आयोग कार्मिक,लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय , भारत सरकार से संबद्ध एक संस्था है । इसके लिए समय-समय पर आयोग द्वारा एसएससी भर्ती परीक्षायें आयोजित की जातीं हैं। आयोग में एक अध्यक्ष, दो सदस्य और एक सचिव होते हैं। आयोग की अध्यक्षता अध्यक्ष द्वारा की जाती है। आयोग का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है ।


Website: https://ssc.nic.in


कर्मचारी चयन आयोग को विभागीय परीक्षा आयोजित करने का भी काम सौंपा गया है , जो निम्न है-


  • ग्रेड ‘ग’ आशुलिपिक सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा
  • ‘यूडी’ ग्रेड सिमित विभागीय परीक्षा
  • लिपिक ग्रेड (केवल समूह ‘घ’ के स्टाफ के लिए) परीक्षा
  • एसएससी जूनियर इंजीनियर (एसएससी जेई)
  • एसएससी मल्टीटास्किंग स्टाफ (एसएससी एमटीएस)
  • एसएससी जनरल ड्यूटी कांस्टेबल (एसएससी जीडी)
  • एसएससी जूनियर हिंदी अनुवादक (एसएससी जेएचटी)
  • एसएससी संयुक्त स्नातक स्तर (एसएससी सीजीएल)
  • एसएससी आशुलिपिक सी एवं डी (एसएससी आशुलिपिक)
  • एसएससी केंद्रीय पुलिस संगठन और एसआई (एसएससी सीपीओ)
  • एसएससी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (एसएससी सीएचएसएल)

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (Institute of Banking Personnel Selection (IBPS)) भारत की एक स्वतन्त्र संस्था है जो अन्य संस्थाओं को कर्माचारियों के चयन, भर्ती एवं मूल्यांकन में सहयोग प्रदान करती है। यह १९७५ में आरम्भ हुई थी। 1984 में यह स्वतन्त्र संस्था बनी।

सन २०११ से इस संस्थान ने भारतीय बैंकों के लिये अधिकारी तथा क्लर्कों की नियुक्ति हेतु समान लिखित परीक्षा (कॉमन रिटेन एक्जामिनेशन / CWE) आरम्भ किया। जो भी सार्वजनिक क्षेत्र के २० बैंकों तथा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में भर्ती होना चाहता है उसे सीडब्ल्यूई देना ही पड़ेगा।

आरआरबी फुल-फॉर्म - यह लेख आरआरबी के बारे में विस्तार से जानकारी पर चर्चा करेगा। उम्मीदवारों को पता चल जाएगा कि आरआरबी का मतलब क्या है, आरआरबी क्या है, आरआरबी के तहत आयोजित परीक्षाएं और भारत में कितने आरआरबी कार्यरत हैं।


आरआरबी क्या है?

आरआरबी का पूरा नाम रेलवे भर्ती बोर्ड है। आरआरबी का प्रबंधन रेलवे भर्ती नियंत्रण बोर्ड के तहत रेल मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

रेलवे भर्ती बोर्ड की स्थापना वर्ष 1942 में हुई थी और इसका नाम रेलवे सेवा आयोग रखा गया था। वर्ष 1985 में रेलवे सेवा आयोग का नाम बदलकर रेलवे भर्ती बोर्ड कर दिया गया।

रेलवे भर्ती बोर्ड भारतीय रेलवे के विभागों और कार्यालयों में सहायक लोको पायलट, गैर-तकनीकी और लोकप्रिय श्रेणी, ग्रुप सी/ग्रुप डी और अन्य पदों के लिए विभिन्न भर्ती परीक्षा आयोजित करता है।


रेलवे भर्ती बोर्ड के तहत आयोजित परीक्षाएं हैं:

आरआरबी एनटीपीसी

आरआरबी एएलपी

आरआरबी जेई

आरआरबी ग्रुप डी

आरआरबी परीक्षा से संबंधित सभी परिपत्र आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाते हैं।


भारत में आरआरबी

वर्तमान में, पूरे भारत में 21 आरआरबी कार्यरत हैं। रेलवे बोर्ड का मुख्यालय नई दिल्ली में है।


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न - आरआरबी फुल फॉर्म

प्र.1. आरआरबी का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर. आरआरबी का मतलब रेलवे भर्ती बोर्ड है। इसका प्रबंधन रेलवे भर्ती नियंत्रण बोर्ड के तहत भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

प्र.2. रेलवे भर्ती बोर्ड का क्या कार्य है?

उत्तर. रेलवे भर्ती बोर्ड भारतीय रेलवे के विभागों और कार्यालयों में जूनियर इंजीनियर, सहायक लोको पायलट, गैर-तकनीकी और लोकप्रिय श्रेणी, ग्रुप सी/ग्रुप डी और अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करता है।

प्र.3. वर्तमान में देश में कितने आरआरबी जोन क्रियाशील हैं?

उत्तर. नई दिल्ली में रेलवे भर्ती बोर्ड के मुख्यालय के साथ, पूरे भारत में 21 क्षेत्रीय आरआरबी कार्यरत हैं।

प्र.4. एनटीपीसी का फुल फॉर्म क्या है और यह परीक्षा किस पद के लिए आयोजित की जाती है?

उत्तर. एनटीपीसी का पूर्ण रूप गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियाँ है। यह परीक्षा पूरे भारत में उम्मीदवारों को कमर्शियल अप्रेंटिस, ट्रैफिक अप्रेंटिस, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, असिस्टेंट स्टेशन मास्टर आदि पदों पर नियुक्त करने के लिए आयोजित की जाती है।

प्रश्न 5. रेलवे बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं में बैठने के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उत्तर. विभिन्न आरआरबी परीक्षाओं के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है:

  • आरआरबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा - न्यूनतम शिक्षा - इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री
  • आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री (विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग)
  • आरआरबी सहायक लोको पायलट परीक्षा - मैट्रिकुलेशन पास या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
  • आरआरबी ग्रुप डी/आरआरसी लेवल 1 परीक्षा - एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से 10वीं पास (या) आईटीआई


छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर

1.व्यापम का गठन :-

छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, जनशक्ति योजना, एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग, मंत्रालय, रायपुर की अधिसूचना क्रम F1-51/2004/42, रायपुर, दिनांक 30 जुलाई 2005 द्वारा चिकित्सा, आयुर्वेद, इंजीनियरिंग, कृषि महाविद्यालय तथा पॉलिटेक्निक में प्रवेश पूर्व परीक्षाओं और अन्य परीक्षाओं के लिए इस मंडल के अधिकृत क्षेत्र के लिए अधिकृत जावे, आयोजन एवं तत्संबंधी सभी आवश्यक कार्यवाही एवं व्यवस्था करने के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल का गठन किया गया है।

व्यावसायिक निरीक्षण मंडल का गठन राज्य शासन के आदेश क्रमांक एफ 1-51/2004/42 दिनांक 30.07.2005 द्वारा किया गया था। एक अन्य समसामयिक आदेश दिनांक 30 जुलाई 2005 की कंडिका 3 में प्रोविजन है कि:- 

''छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के गठन के आदेश के राजपत्र में प्रकाशन वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित होने वाली पी.ई.टी. एवं पी.एम.टी. आदि समाप्त हो जाएगा।''

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक निरीक्षण मंडल चिकित्सा, आयुर्वेद, इंजीनियरिंग, कृषि महाविद्यालयों, पालीटेक्निक्स में प्रवेश परीक्षा या अन्य कोई परीक्षण (मॉडल के क्षेत्र के लिए अधिकृत किया जाएगा) को समग्र रूप से विभाजित किया जाएगा।

सरकारी टीचर बनने की है ख्वाहिश तो CTET, TET परीक्षा पर डालें एक नजर, समझिए कब किस परीक्षा के लिए करें अप्लाई

CTET TET Exam सरकारी शिक्षक बनने के लिए सीटीईटी समेत संबंधित प्रदेश की टीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य होता है। इसके बाद ही आप केंद्र या फिर राज्य सरकारों की ओर से संचालित होने स्कूलोंं में निकलने वाली शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने के योग्य होते हैं। सीटीईटी एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवार सेंट्रल Govt के संस्थानों में निकलने वाली शिक्षक भर्ती क लिए अप्लाई कर सकते हैं।

CTET 

सबसे पहले बात करते हैं सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) एग्जाम की। यह परीक्षा साल में दो बार जुलाई और दिसंबर में आयोजित की जाती है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर यह एग्जाम कंडक्ट कराया जाता है। इस परीक्षा को पास करने के बाद आप केंद्र सरकार की ओर से संचालित होने वाली नवोदय विद्यालय (NVS), केंद्रीय विद्यालय में निकलने वाली शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होते हैं।

TET

केंद्र सरकार के अलावा, राज्य सरकार की ओर से संचालित होने वाली सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए टीईटी परीक्षा भी एक योग्यता परीक्षा है। यह संबंधित प्रदेश स्तर पर आयोजित की जाती है। इसके तहत, यूपी में होने वाली परीक्षा को यूपी टीईटी कहा जाता है। वहीं अन्य राज्यों के अनुसार, एमपी टीईटी, केरल टीईटी, टीएनटीईटी परीक्षा होती है। इस एग्जाम को क्रैक करने के बाद अभ्यर्थी राज्य सरकार की ओर से निकलने वाली शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने के योग्य हो जाते हैं।


Manish Kumar (GST and Tax Consultant)

नमस्कार! मैं एक टैक्स और जीएसटी कंसलटेंट (Tax & GST Consultant) हूँ। मेरा लक्ष्य छोटे व्यापारियों, स्टार्टअप्स और नौकरीपेशा लोगों के लिए टैक्स और सरकारी नियमों को आसान बनाना है। मैं पिछले 4 वर्षों से जीएसटी रजिस्ट्रेशन (GST Registration), रिटर्न फाइलिंग (Return Filing), इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) और बिजनेस कम्प्लायंस (Business Compliance) से जुड़ी सेवाएं दे रहा हूँ। अगर आप अपने बिजनेस को कानूनी रूप से सुरक्षित और टैक्स-फ्रेंडली बनाना चाहते हैं, तो मुझसे संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post